उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने पकड़ा जोर,बारिश अर्लट जारी

खबर शेयर करें -


भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर
आने वाले समय में भी तेज वर्षा की आशंका
देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से पारा भी करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

इन जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। अगले दो दिन प्रदेश में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा का क्रम बना रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें -  रेस्क्यू अभियान चलाकर 2500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दून में बुधवार तड़के से ही हल्की से मध्यम बारिश का क्रम शुरू हो गया था। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। दिनभर बादल छाये रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होती रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999