निकाय चुनाव अपडेट बड़ी खबर-अब शनिवार और इतवार को भी खुलेंगे बैंक

खबर शेयर करें -

विषयः-नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि व बैंक खाता खुलवाने के संबंध में।

कृपया उपर्युक्त विषय के संबंध में आप अवगत ही हैं कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यकम की अधिसूचना दिनांक 23.12.2024 को निर्गत हो चुकी है। उक्त कार्याक्रमानुसार दिनांक 27.12.2024 से दिनांक 30.12.2024 तक नामांकन प्रकिया सम्पन्न करायी जानी है जिस हेतु प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा कराये जाने एवं प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें -  बहादुर जानकी देवी बाघ के जबड़े से सहेली को खींच लाई ,सिर में भी पंजों के निशान

दिनांक 28.12.2024 एवं दिनांक 29.12.2024 को बैंको में अवकाश होने के कारण निर्वाचन से संबंधित उपरोक्त कार्यवाही बाधित हो रही है।


इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि आप अपने जनपद की भारतीय स्टेट बैंक की समस्त शाखाओं को दिनांक 28.12.2024 एवं दिनांक 29.12.2024 को निर्वाचन के दृष्टिगत जनसामान्य के लिए आवश्यकता अनुसार खुला रखने के आदेश तत्काल निर्गत करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें -  आपका वाहन भी 15 साल से पुराना है तो सड़क से होगा बाहर, सरकार ने तय की डेटलाइन


उपरोक्त के अतिरिक्त प्रत्याशी IFMS Uttarakhand की ई-चालान वेबसाइट (https://ifms.uk.gov.in/e-chalan/elogin.aspx) पर भी UKOSH User कियेट कर या Quick Pay के माध्यम से ऑनलाईन नामांकन / जमानत धनराशि का भुगतान कर सकते है। चालान का हैड-8443001210501 है। Quick Pay पर हैड हेतु निम्नलिखित विवरण दर्ज किया जाना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999