नगर पंचायत लालकुआँ को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता का सम्मान

खबर शेयर करें -

लालकुआँ। नगर पंचायत लालकुआँ के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) की पहल ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के अंतर्गत नगर पंचायत लालकुआँ को ‘Other ULBs’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है। नगर पंचायत को यह प्रतिष्ठित सम्मान उसके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट ‘Complete Waste Management through SHGs’ के लिए प्रदान किया गया है।

दिनांक 17 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित ‘Parvat Manthan Conclave’ के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार के माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा नगर पंचायत लालकुआँ को विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड शासन के सचिव शहरी विकास श्री नितेश झा, अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग श्री विनोद गिरी गोस्वामी, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती नमिता प्रसाद, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) की निदेशक डॉ. देवोलिना कुंडू तथा अर्बन एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री पुनीत मित्तल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिमालयी राज्यों से आए विभिन्न प्रतिनिधियों तथा उत्तराखंड के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान हिमालयी क्षेत्रों में सतत शहरी विकास, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा नगरीय सेवाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  हरकी पैड़ी पार्किंग नीलामी मामले में इस वरिष्ठ अधिकारी पर गिरी गाज

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लालकुआँ की इस उपलब्धि का मुख्य आधार जून 2025 में गठित ‘गुलमोहर’ स्वयं सहायता समूह है। नगर पंचायत द्वारा गठित इस पुरुष स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नगर में घर-घर से कूड़ा संग्रहण तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। समूह को इस कार्य से जोड़कर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सामुदायिक सहभागिता एवं आजीविका के अवसरों के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

‘गुलमोहर’ समूह के माध्यम से संचालित इस अभिनव पहल में स्थानीय स्तर पर समूह की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नियमित कूड़ा संग्रहण एवं प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की गई है। इसी सफल मॉडल एवं परियोजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के आधार पर नगर पंचायत लालकुआँ को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है।

इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नगर पंचायत लालकुआँ की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी श्री राहुल कुमार सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री बी. सी. भट्ट, वार्ड सभासद श्री भुवन पांडे तथा सभासद श्री धन सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया तथा नगर पंचायत की ओर से विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गुलमोहर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें -  पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, कोच के घर बधाई देने वालों का लगा तांता

नगर पंचायत लालकुआँ की यह उपलब्धि न केवल नगर के लिए बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह मॉडल प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणादायी है कि स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी एवं टिकाऊ व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

नगर पंचायत लालकुआँ ने ‘गुलमोहर’ स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यह साबित किया है कि जनभागीदारी, नवाचार और सामुदायिक प्रयासों के समन्वय से स्थानीय स्तर पर विकसित मॉडल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999