पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर ने पूरे मंडल में मनाया पर्यावरण दिवस, पौधा रोपण किया

खबर शेयर करें -

’विश्व पर्यावरण दिवस’

बरेली 5 जून, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सम्पूर्ण मंडल पर मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वाष्र्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राजीव कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) श्री निकुंज सक्सेना, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.) श्री चन्द्रभान सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से भारत में घुसा तेंदुआ, बीएसएफ ने जारी किया वीडियो

इस अवसर पर श्री पंत ने शपथ दिलाई कि ’’मैं अपने घर, गांव अथवा कार्यस्थल के आसपास प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाऊंगा तथा ऐसा करने के लिए अन्य लोगों को भी अवश्य बोलूंगा। मैं हमेशा अपने गाँव, शहर और देश को स्वच्छ रखने का प्रयास करूगाँ जिससे मेरी पृथ्वी स्वच्छ और हरी-भरी बनी रहे तथा हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें। मैं स्वीकार करता हूँ कि पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता से ही मेरा, मेरे परिवार एंव विश्व के अन्य नागरिकों का अस्तित्व संभव है।’’

यह भी पढ़ें -  संविदा कर्मियों को नियमित करेगी कांग्रेस सरकार

विदित हो कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस ऐसे समय में आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम इकोसिस्टतम रेस्टोरेशन यानी कि पारिस्थिति की तंत्र बहाली है. इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर या पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना और इकोसिस्टिम पर बढ़ते दबाव को कम करना है। पारिस्थिति की तंत्र को कई तरह से बहाल किया जा सकता है। जैसे- पेड़ उगाना, शहर को हरा-भरा करना, बगीचों को फिर से बनाना, नदियों और तटों की सफाई करना आदि। हर किसी को इस दिन पर्यावरण की बहाली का संकल्प लेना चाहिए। इज्जतनगर मंडल प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक कारगर उपाय कर रहा है। जहाँ एक ओर पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षों की सुरक्षा की जा रही है वहीं दूसरी ओर नए पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  यहां चुनाव बाद मतपेटियां लेकर लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त ,3 की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999