हल्द्वानी-हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार है जारी

हिंसा में शामिल 04 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

दिनाॅक- 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना- बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर -9 दिन से लापता सुमित का शव मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या!

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र लेकिन भाजपा ने नहीं, किस को होगा फायदा किसको नुकसान

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
मु0अ0सं0-22/2024 में गिरफ्तारी
1- नवी हुसैन पुत्र मौ0 हुसैन निवासी- इन्द्रानगर एक मिनार मस्जिद के पीछे बनभूलपुरा।
2- जीशान उर्फ जिब्बू पुत्र मौ0 गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा।


मु0अ0सं0-23/2024 में गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें -  देहरादून में दो दिन तक बदल जाएगा ट्रैफिक रूट!, देखें कहां-कहां नहीं जा सकेंगे वाहन

मौ0 समीर पुत्र मौ0 राशिद निवासी- लाईन न0-07 बिलाली मस्जिद के पास बनभूलपुरा।
हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद निवासी- नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 100 (06 महिलाएं एवं 94 पुरूष) उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999