हल्द्वानी – यहां महिला की मौत पर हंगामा

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी। यहां नगर में निवास करने वाली एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषैला पदार्थ निगल लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने मोर्चरी पर हंगामा काटा। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। नायब तहसीलदार युगल किशोर ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी वार्ड नंबर 59 निवासी अनुज गुप्ता की शादी पांच साल पहले हेमा गुप्ता से हुई थी। बीती सात मार्च को उसने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार को निजी अस्पताल में


दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। साथ ही बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत भी की।एसओ बनभूलपुरा ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक शिकायत की है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। उधर, रविवार को मजिस्ट्रेट युगल किशोर की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केदारनाथ- बदरीनाथ समेत सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित!, BKTC अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999