मायके आई बेटी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है मामला, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें -

लोहाघाट (चंपावत) :- जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, पढ़ाया लिखाया और शादी कर घर बसाया उसी ने मां के गहने चुरा लिए। मायके आकर चोरी इतनी सफाई से की कि किसी को जरा भी शक नहीं हुआ। पुलिस से बचने के लिए गहने खेत में दबा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए हैं।

मामला चंपावत जिले के कैंसली गांव का है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी ने घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी होने की तहरीर दी थी। उनका कहना था कि गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब नहीं हैं। पुष्पा देवी ने अपने ही दूर की रिश्तेदार दो महिलाओं पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें -  11वीं की छात्रा के साथ टेपों चालक ने खाली प्लॉट में टेंपो के अंदर किया दुष्कर्म


पुलिस ने दोनों महिलाओं से भी पूछताछ में कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद एसओजी टीम गठित की गई। पुलिस का शक पुष्पा देवी की बेटी (28) निवासी रुद्रपुर की ओर भी गया, इसलिए जांच पड़ताल में उसे भी शामिल किया गया। 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुरेश सिंह कोरंगा ने बताया कि बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 67/2023 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा मौका , 20 जून से यहां शुरू होगी भर्ती रैली

बेटी 25 दिसंबर 2023 को मायके आई थी। घटत्ता के दौरान भी वह मायके में रही। 10 जनवरी को वह वापस रुद्रपुर चली गई। जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो महिला से बेटी के बारे में जानकारी जुटाई। उसने पूर्व में एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम उखाकर फेंकने की घटना का भी जिक्र किया। इस पर पुलिस ने फोन कर निशा से पूछताछ की मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। 22 जनवरी को बेटी अचानक अपने परिवार के साथ फिर मायके आ गई।

यह भी पढ़ें -  UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, इस वजह से लिया फैसला


12 दिन के अंतराल में फिर से मायके आने पर मायके वालों का शक गहराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और कड़ाई से पूछताछ की गई। इस पर बेटी टूट गई और सच उगल दिया। एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पुलिस ने एक खेत में दबाए गए गहने बरामद कर लिए हैं। बेटी के पास एप्पल फोन भी बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999