उत्तराखंड में एक बार फिर आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला,यहां किशोरी को बनाया अपना शिकार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में नर्स की रेप और हत्या के मामले के बाद देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ.

कमेटी ने काउंसलिंग के बाद शनिवार को कोतवाली पटेल नगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  वक्फ संशोधन बिल के विरोध में फूंका शादाब शम्स का पुतला, बच्चे से करवाया पेशाब, पुलिस ने किया अरेस्ट,देखे video

बदहवास मिली थी किशोरी:जानकारी के अनुसार पंजाब की रहने वाली किशोरी (16 साल) मुरादाबाद से यूपी रोडवेज बस में सवार हुई थी. वह 13 अगस्त की रात करीब ढाई बजे आईएसबीटी देहरादून पहुंची. आरोप है कि बस खाली होने के बाद बस में करीब पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

उसके बाद किशोरी को बस से उतार कर आरोपी चले गए. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की हेल्पलाइन टीम को आईएसबीटी के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली. कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसने आप बीती सुनाई. कमेटी के सदस्य शनिवार रात आईएसबीटी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें -  गैस के दामों में एक बार फिर हुई कटौती ₹100 सस्ता मिलेगा सिलेंडर

बहन और जीजा ने घर से निकाला:चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य प्रीति के अनुसार किशोरी ने बताया है कि वह पंजाब की निवासी है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है.

बहन और जीजा ने उसकी 11 अगस्त को घर से निकाल दिया, इसके बाद वह पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद इसके बाद देहरादून पहुंची थी.किशोरी ने बताया कि लाल रंग की बस थी, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले कबूतरबाज को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

मामले में क्या बोली पुलिस:एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने खुद आईएसबीटी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी ली गई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस द्वारा आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999