बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीती थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था।

यह भी पढ़ें -  दिवंगत बिन्दुखत्ता निवासी पैरा कमांडो की नम आंखों के साथ अंतिम विदाई एवं पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999