Petrol Diesel Price: आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने से घट गए दाम

खबर शेयर करें -

 

petrol_diesel_price_cut

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आग आदमी की जेब में असर डाल रखा है। इसी बीच अब पेट्रोल-डीजल की कीमत सस्ती हो गई है। प्राइवेट ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। जहां पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर से रेट कम किए गए है।

Petrol Diesel Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के घटाए दाम

दरअसल ये फैसला उस समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य हो गई। जिससे क्रूड ऑयल की कीमतें घट गई। इसी का फायदा ग्राहक को देने के लिए नायरा एनर्जी कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं। देशभर में कंपनी के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ये नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC पेपर मामले में SIT ने शुरू की जांच पहले इन दो जिलों के अभ्यर्थियों से मिलेंगे

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

हालांकि सिर्फ नायरा एनर्जी ने दाम घटाए है। अभी फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं की है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। तो वहीं और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999