हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप चालक ने हाईवे किनारे खड़ी महिला को मारी टक्कर,हुआ फरार

खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू (नैनीताल)। देर सायं हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप चालक ने हाईवे किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सायं हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे पिकअप संख्या यूके04सीबी-1592 ने मोतीनगर जीवनदान हास्पिटल के समीप सड़क पार करने के लिए खड़ी महिला शायरा निवासी मोतीनगर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप की टक्कर से महिला को घायल होता देख पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं महिला को स्थानीय लोगों ने हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। जहां मलिा का उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है

Advertisement
यह भी पढ़ें -  शराब तस्करो पर बढ़ता पुलिस का शिकंजा नैनीताल पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही में 21 पेटी शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।।