पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर: पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु “ड्रग्स–फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में एसओजी/ थाना पुलिस टीम नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।
एसपी सिटी श्री हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा 29 जनवरी को पदमपुरी के पास एक व्यक्ति प्रकाश चंद्र के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रकाश चन्द्र के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें -  चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त बिजनौर में गिरफ़्तार

पूछताछ में उसने बताया कि वह चरस गांव से अलग अलग व्यक्तियों से इकट्ठा कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था, जिसे एएनटीएफ उत्तराखंड/ नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी से 500 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी प्रकाश चंद्र आर्या पुत्र दीवान राम उम्र 35 वर्ष निवासी दुदली तहसील धारी जिला नैनीताल का निवासी है। उसके पास से एक किलो 542 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसकी कीमतणलगभग 8 लाख रूपये है।
गिरफ्तारी टीम में एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट केणनिरीक्षक पावन स्वरूप उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगबीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह,

यह भी पढ़ें -  बिल्डर साहनी मामले में नया मोड़,यह धाराएं जोड़ी,पढ़े खबर

मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान,

थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा चौकी प्रभारी धारी आरक्षी जयवीर सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999