पुलिस ने 57 लाख की विदेशी ई-सिगरेट के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सितारगंज। उधमसिंह नगर की सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की विदेशी ई-सिगरेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाल से सिगरेट लाकर दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे थे। दोनों आरोपी उधमसिंह नगर के खटीमा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  अपने ही पति का क़त्ल कर दिया प्रेमी के साथ मिलकर, क़ातिल गिरफ्तार


एसपी सीटी मनोज कत्याल ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात सितारगंज पुलिस द्वारा चिकाघाट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस बीच पुलिस ने यूपी नंबर की कार UP 26 AD 6886 स्विफ्ट डिजायर को चेकिंग के लिए रोका तो कार सवार दोनों युवक सकपका गए। शक पर पुलिस द्वारा कार की तलाशी में 11 पेटी अलग-अलग फ्लेवर की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नाजिम खां निवासी वार्ड नंबर-2 इस्लाम नगर नूरी मस्जिद के पास थाना खटीमा और अफरोज निवासी वार्ड नंबर-2 इस्लाम नगर थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह ई-सिगरेट की खेप नेपाल से रिंकू रोकाया नाम के व्यक्ति से लाकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहे थे। बरामद ई-सिगरेट की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 57 लाख रुपए आंकी जा रही है। एसपी कत्याल ने बताया कि तस्करों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी की तरफ से 2500 का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999