उत्तराखंड में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

देहरादून में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, अमेरिकी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक विदेशी नागरिक समेत 13 लोगों को अरेस्ट किया है। राजपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। मौके से भारी मात्रा में नकदी, अमेरिकी डॉलर, ताश की गड्डियां, चिप्स और अन्य जुआ सामग्री बरामद की गई है।

अमेरिकी नागरिक समेत 13 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि हैलीपैड के पास एक निजी मकान में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने हैलीपैड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल जाने वाली सड़क पर स्थित एक निजी मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  विद्युत लो वोल्टेज की वजह से शोपीस बने नलकूप सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की भी किल्लत

41 अमेरिकी डॉलर समेत लाखों की नकदी बरामद

पुलिस के अनुसार मौके से 1 लाख 52 हजार 870 की नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली 118 चिप्स बरामद किये गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dhami Ke 4 Saal Bemisaal!, सोशल मीडिया पर छाया उत्तराखंड मॉडल, CM Dhami के कार्यकाल को सराहा

लंबे समय से मकान में हो रहा था जुए का खेल संचालित

जांच में सामने आया है कि लंबे समय से इस मकान में जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999