केदारनाथ के नाम पर सियासत, हरीश रावत सरकार के कार्यकाल तक पहुंची आंच, गायक कैलाश खेर का भी जुड़ा नाम

खबर शेयर करें -



केदारनाथ धाम को लेकर जो सियासत उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। केदारनाथ के नाम पर शुरू हुई सियासत की आंच अब हरीश रावत सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। इसके साथ ही गायक कैलाश खेर का नाम भी इस से जुड़ रहा है। जिसके बाद सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


केदारनाथ को लेकर यूं तो समय-समय पर उत्तराखंड में सियासत गरम रहती है। लेकिन जिस तरीके से वर्तमान में घमासान मचा हुआ है उसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके साथ ही अब केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है उसको लेकर सियासत का केंद्र बिंदु इन दिनों बाबा का धाम बन गया है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों में इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

दिल्ली में बनाए जाने वाले केदारनाथ धाम के नाम से बाबा के धाम को लेकर जो सियासत शुरू हुई थी वो सोना चोरी, चांदी गायब होने से लेकर अब हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में हिटो केदार और कैलाश खेर के द्वारा केदारनाथ पर बनाई गई एलबम तक पहुंच गई है।

हरीश रावत सरकार के कार्यकाल तक पहुंची आंच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हिटो केदार के तहत 25 लाख का हिसाब और कैलाश खेर से एल्बम बनाने और संगीत उत्सव मनाने में जो पैसे लुटाए गए उसका हिसाब केदारनाथ के पूर्व विधायक को देना चाहिए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलराज पासी के द्वारा भी हरीश रावत सरकार में दोनों मामलों को लेकर सवाल तो उठाया ही गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे यह दिग्गज लिया यह संकल्प

इसके साथ ही जिस सड़क मार्ग पर कांग्रेस केदारनाथ तक यात्रा निकालने जा रही है उसका भी जिक्र किया गया है कि आज जिस ऑलवेदर पर कांग्रेस यात्रा निकाल रही है वो केंद्र की मोदी सरकार की ही देन है।

भाजपा ने मांगा हिसाब तो हरदा बोले वो हैं तैयार
हिटो केदार और कैलाश खेर के द्वारा बनाई गई एल्बम पर जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल खड़े करते हुए हिसाब देने की बात कही है। उनका जवाब देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा किया गया है। हरीश रावत का कहना है कि महेंद्र भट्ट जहां चाहे वो उन्हें हिसाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि महेंद्र भट्ट खुद स्थान का चयन कर बता दें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला: मंदाकिनी के तेज बहाव में फंसी तीन महिलाओं को SDRF-DDRF ने सुरक्षित निकाला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999