बारिश ने बरपाया कहर, भारी बारिश के चलते टिहरी में एक घर ढहा, कई मकानों में घुसा मलबा

खबर शेयर करें -



टिहरी जिले के ऊपरी हिस्से में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. जिले की सीमांत विधानसभा घनसाली के बालगंगा तहसील के अंतर्गत बुढ़ाकेदार क्षेत्र के मेड, मारवाड़ी, पिंसवाड, उर्नी समेत दर्जनों गांव में बारिश आसमान से आफत बनकर बरसी.


बता दें बुढ़ाकेदार पुल के पास एक मकान बालगंगा नदी के पानी के तेज बहाव में आकर बह गया. जबकि अन्य मकान खतरे की जद में हैं. वहीं कई घरों में पानी और मलबा घुस गया. ग्रामीणों ने किसी तरह समय रहते अपने घरों को छोड़ परिचितों के घर में शरण ली. वहीं भारी बारिश के चलते दर्जनों गांव के सड़क मार्ग बंद होने से ग्रामीणों का जिला मुख्यालय सहित मुख्य बाजारों से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है.

यह भी पढ़ें -  IFS officer Sanjiv Chaturvedi से जुड़े मामलों में एक और जज ने बनाई दूरी, 17 न्यायाधीश हो चुके अलग

कई मकानों में घुसा पानी, एक घर ढहा
पीड़ित मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि उसका मकान बालगंगा नदी के तेज बहाव में आने से बह गया है. घर में रखा सारा बेस्किमती सामान सहित खाद्य सामग्री नदी के तेज बहाव में बह गई. अब उनके पास न तो सर ढकने के लिए छत बची है और न खाने के लिए कोई खाद्य सामग्री. जो भी उनके घर पर था सब नदी के तेज बहाव में बह गया है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-यहाँ स्टोन क्रशर संचालकों के खिलाफ क्षेत्रवासियों का फूटा गुस्सा, पूर्व सैनिक ने दी आत्मदाह की चेतावनी,देखे वीडियो

भूस्खलन के चलते कई जगहों पर मार्ग बाधित
वहीं आसपास के अन्य गांव में भी भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग, संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन, कृषि भूमि सहित विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है. पिंसवाड़ गांव के सड़क मार्ग पर हुए भूस्खलन के चलते कई जगहों पर मार्ग बाधित है. लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं. उधर विनयखाल जखाना मोटर मार्ग का हिस्सा नहीं के तेज बहाव की चपेट में आकर पूरी तरह से बह गया है.

यह भी पढ़ें -  ‘मैं जिंदा हूं…’, कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? Nora Fatehi Health Update

पीड़ितों को किया जा रहा शिफ्ट
अतिवृष्टि की सूचना मिलते ही जिला प्रशसन की टीम किसी तरह मौके पर पहुंची. जिला प्रशसन की ओर से पीड़ितों को स्कूल और अन्य जगह शिप्ट किया जा रहा है. इसके अलावा राजस्व विभाग की टीम नुकसान का मुआयना कर रही है. मगर दर्जनों सड़क मार्ग बाधित होने से राजस्व टीम को भी घटना स्थल तक पहुंचना चुनौती साबित हो रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999