रामचरितमानस की चौपाइयों का सीएम धामी ने किया पाठ, सपरिवार की पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें -

अयोध्या में रामलला के आगमन से पूरे देश के साथ ही देवभूमि में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान और भंडारे किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया।

दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर प्रफुल्लित हूं – सीएम धामी
श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है।

यह भी पढ़ें -  38th National games : आज हल्द्वानी में मशाल रैली का आयोजन, देख लें डायवर्जन प्लान

राम जन-जन के हैं और राम हर कण में हैं
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आज इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। उन्होंने कहा कि राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने इन्हें बनाया कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी

सीएम धामी ने सपरिवार की पूजा-अर्चना
श्री रामजन्मभूमि में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार प्रभु की पूजा-अर्चना की। सीएम धामी ने कहा कि आज का दिवस अत्यंत विशेष है, श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  क्रिकेटर Rishabh Pant और राहुल तेवतिया पहुंचे गंगोत्री धाम, दर्शन कर विशेष पूजा की

घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को रखें साफ
मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़-सुथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की भांति मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999