
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रानी मुखर्जी उत्तराखंड आई। जहां पहुंचकर उन्होंने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों की स्मृति में पूजा-अर्चना करवाई। बाबा का आशीर्वाद लेकर वो वहां से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई।
शहरखोजें
अभिनेत्री रानी मुखर्जी केदारनाथ पहुंची
अकसर अभिनेत्री रानी मुखर्जी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आतीं रही हैं। इस बार गुरुवार यानी आठ अक्टूबर को रानी पहले केदारनाथ पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा की।
केदारपुरी की सुंदरता देख अभिभूत हुई रानी मुखर्जी
तीर्थ पुरोहित के मुताबिक, केदारनाथ धाम की दिव्यता और हिमालयी वातावरण को देखकर अभिनेत्री काफी प्रसन्न हुईं। उन्होंने कहा कि, “बाबा केदारनाथ की नगरी स्वर्ग के समान है. यहां पहुंचने के बाद मेरे मन को अपार शांति का अनुभव हुआ. केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां का वातावरण अपने आप में अद्भुत है.”
धाम में बिताया समय
तीर्थ पुरोहित ने बताया कि रानी मुखर्जी ने धाम में काफी समय बिताया। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत कर केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी बदरीनाथ पहुंची
वहीं केदारनाथ पहुंचने की खबर जैसे ही प्रशंसकों को लगी, वहां पर भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। रानी केदरनाथ के बाद बदरीनाथ के लिए रवाना हुईं। जहां उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


