भर्ती बेटी को देखने जा रहा था अस्पताल, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

नानकमत्ता। अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उयकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं ग्राम नगला निवासी गणेश सिंह राणा (50) पुत्र स्व. प्रताप सिंह राणा अपनी बाइक से नानकमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्री शीतल के पास जा रहा था। नगला रोड धर्मकांटे के समीप उसकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन मौके पहुंचे और घायल को सीएचसी नानकमत्ता लाये। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सितारगंज रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान सूचना पर मृतक की मां मूरत देवी, पत्नी शारदा एवं पुत्र साहिल एवं छोटे भाई प्रमोद अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में पहुंची पुलिस न मृतक का खटीमा में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पंखुड़ियाँ सीजन-12 का राज्य स्तरीय लालकुआं ऑडिशन 16 अक्टूबर को होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में 10 बजे से 2 बजे तक होगा।