ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक ने कूदकर बचाई; एक की मौत

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग साकनीधार के समीप सब्जी से लदा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह सब्जी से भरा एक ट्रक ऋषिकेश से हिंडोलाखाल के लिए जा रहा था। देवप्रयाग से पहले साकनीधार के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार एक व्यक्ति सड़क पर ही कूद गया, जबकि दूसरे व्यक्ति वाहन के साथ ही खाई में जा गिरा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।
दुर्घटना में अभिषेक रावत (22 वर्ष) पुत्र सोबन सिंह रावत जामनीखाल टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चर्चाओं में DM : बारिश के बीच अचानक पहुंच गए तहसील में, सुस्त कर्मचारियों को पकड़ा दिया ट्रांसफर लेटर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999