हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, जाम से मिलेगी निजात

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आ गई है। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के बाद नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा शहर के 13 चौराहों को भी चौड़ा किया जा रहा है।


प्रशासन ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे लोगों को नोटिस देने के साथ ही लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रात में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि जिन स्थानों पर अकसर जाम लगा रहता है। उन रास्तों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। ताकि भविष्य में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ इलाज करवाने आये युवकों ने निकाल ली पिस्टल, कहा इलाज करते हो या हम करें तुम्हारा इलाज, फिर सामने आई ये हरकत

जाम से मिलेगी निजात
बता दें हल्द्वानी में जाम की समस्या से आए दिन लोगों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर टूरिस्ट सीजन के दौरान गर्मियों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर में ट्रैफिक को संभाल पाना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम के गेट से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अरबी भाषा का प्रिंटेड कुर्ता पहनना महिला को पड़ा भारी, मचा बवाल, पाकिस्तानियों की शर्मनाक हरकत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999