दशहरा पर अल्मोड़ा नगर में डायवर्ट रहेंगे रूट, डाल लें एक नजर

खबर शेयर करें -

ALMORA NEWS

दशहरा पर्व के चलते शनिवार को नगर में रूट डायवर्ट रहेंगे. पुलिस ने दशहरा जुलूस के मद्देनजर डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है. ये प्लान दोपहर 12 बजे से लागू हो जायेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले सभी दोपहिया व चौपहिया वाहनों को दोपहर 12 बजे के बाद वाया धारानौला, शैल बैण्ड को डायवर्ट किया जायेगा.
  • लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर कोई भी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को 12.00 बजे के बाद वाया पाण्डेखोला लोअर माल रोड धार की तूनी की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • करबला से टैक्सी स्टैंड को आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों को 12 बजे टैक्सी स्टैंड से लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
  • माल रोड़ से खुकरी गेट की ओर आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा.
  • पिथौरागढ, बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन वाया एनटीडी धारानौला या शैल बंद लोअर माल रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे.
  • हल्द्वानी से आने वाले चौपहिया वाहन वाया बेस तिराहा से कोसी या करबला से धारानौला से अपने गन्तव्य को जायेंगे.
  • कोसानी, रानीखेत, गरुड़, कोसी से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन पाण्डेखोला तिराहा से लोअर माल रोड से अपने गन्तव्य को जायेंगे.
यह भी पढ़ें -  UCC in Uttarakhand: उत्तराखंड में UCC के तहत नया निकाहनामा लाएगा वक्फ बोर्ड, क्या-क्या होंगे प्रावधान?

12 बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  • केमू, रोडवेज बसें, ट्रक दोपहर 12 बजे के बाद नगर अल्मोड़ा माल रोड में प्रवेश नहीं करेगें।
  • दशहरा के पुतले जब खुकरी गेट, सीतापुर मोड़ पर पहुंचेंगे करबला से आने वाले वाहनों को हिमाद्री होटल पर डायवर्ट कर दिया जायेगा. उसी दौरान शिखर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को वाया लिंक रोड जलाल तिराहा को डायवर्ट किया जायेगा.
  • शाम को जब सभी पुतले शिखर तिराहा-एलआरसाह रोड-मिलन तिराहा से बाजार में प्रवेश करेंगे तो माल रोड की यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जायेगा.
  • माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पहले की तरह ही लागू रहेगी
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Jantar Mantar पर लाठीचार्ज, लोगों के फूटे सिर, बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999