कांग्रेस पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी संध्या डाला कोटी कांग्रेस में वापसी से सियासी सर गर्मी तेज

खबर शेयर करें -

संध्या डालाकोटी ने थामा कांग्रेस का हाथ, लालकुआं में बढ़ी सियासी हलचल

2022 में हरीश रावत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुकीं संध्या की कांग्रेस में वापसी से विधानसभा सीट पर दावेदारों की बढ़ी संख्या

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं श्रीमती संध्या डालाकोटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें -  रूद्रपुर में भीषण हादसा युवक की चली गई जिंदगी डाक्टरों पर गंभीर आरोप

संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में वापसी को लालकुआं विधानसभा की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद लालकुआं सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की संख्या में एक और नाम जुड़ गया है। ऐसे में पार्टी के भीतर चुनावी टिकट को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिछने लगी भाजपा की 2027 चुनावी बिसात, पहुंचेंगे नितिन नवीन... 23 सीटों पर नजर

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में संध्या डालाकोटी को कांग्रेस का आधिकारिक टिकट मिला था, लेकिन तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों के चलते उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई थी।

अब कांग्रेस में उनकी वापसी ने लालकुआं विधानसभा की सियासत को नया मोड़ दे दिया है। पहले निर्दलीय दावेदार के रूप में देखी जा रहीं संध्या डालाकोटी अब कांग्रेस के भीतर से अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं। ऐसे में आने वाले समय में लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट की जंग और दिलचस्प होने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999