SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब FD पर मिलेगा इतना ज्यादा इंटरेस्ट रेट

खबर शेयर करें -

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, अब FD पर मिलेगा इतना ज्यादा इंटरेस्ट रेट

SBI bank FD Rates Hike : अगर आपका खाता भी देश के सबसे बड़े बैंक यानि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।

बता दे की वैसे तो SBI बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

ऐसे समय में जब कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अलग फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- यहां सोशल मीडिया से दोस्ती कर महिला के साथ किया दुष्कर्म

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों (0.25 प्रतिशत) की वृद्धि की है। नई दरें 15 मार्च, 2026 से लागू हुई हैं।

हालांकि, 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

SBI बैंक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दरें

180 दिन से 1 वर्ष से कमः 5.60% से बढ़कर 5.85%

1 वर्ष से 2 वर्ष से कमः 6.25% से बढ़कर 6.50%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 0.25 फीसदी है। उदाहरण के लिए, 1 से 2 साल की जमा राशि पर अब उन्हें 7% तक का ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  बेटी के साथ युवक को देख परिवार का पारा चढ़ा, युवक को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

इन एफडी पर कोई बदलाव नहीं किया गया

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 2 साल से अधिक की अवधि वाली एफडी (FD) पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज दरें समान हैं। इस फैसले से मुख्य रूप से बड़े निवेशकों को फायदा होगा।

यदि आप एक छोटे निवेशक हैं और 3 करोड़ से कम की एफडी करते हैं, तो आपके लिए ब्याज दरें अभी तक नहीं बदली हैं।

यह भी पढ़ें -  विशेष धर्म के युवक और हिंदू युवती को रंगरलिया मनाते पुलिस ने लिया हिरासत में

FD में समय से पहले पैसे निकालने पर क्या होगा ?

यदि आप समय से पहले FD तोड़ते हैं, तो SBI 1% जुर्माना लगाएगा।

इसका मतलब है कि आपको मिलने वाला ब्याज 1% कम हो जाएगा।

नई दरें केवल नई एफडी और नवीनीकरण पर लागू होंगी।

इससे पुरानी एफडी (FD) पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

एसबीआई के इस कदम से पता चलता है कि बैंक बड़े निवेशकों को आकर्षित करना चाहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999