दीवार से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। एसटीएच की पीछे से गुजरने वाली सड़क पर अस्पताल की दीवार से टकराने से घायल स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बागेश्वर के असों मल्लाकोट निवासी ललित कुमार सिंह (40) एसटीएच के पास ही किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। ललित शहर में ही बाइक शोरूम में नौकरी करता था।

यह भी पढ़ें -  Hardik Pandya नई गर्लफ्रेंड माहिका संग हुए रोमांटिक, शेयर की कोजी तस्वीरें

रविवार रात वह स्कूटी से घर जा रहा था। बताया कि उसकी स्कूटी एसटीएच की दीवार से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे एसटीएच लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999