खौफनाक : बहू को प्रेमी के साथ देखना सास को पड़ा भारी, चली गई जान

खबर शेयर करें -

Daughter-in-law along with her lover killed her mother-in-law

पौड़ी में बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

प्रेमी के साथ जन्मदिन मनाते हुए सास ने रंगे हाथ पकड़ा

मामला पौड़ी के थलीसैंण का है. जानकारी के अनुसार 11 जनवरी की रात अंजली देवी का जन्मदिन था. अंजली का प्रेमी दीपक कुमार (जो कि महिला के पड़ोस में ही रहता था) देर रात अंजली के घर आया. दीपक ने बेखौफ होकर अंजली के कमरे में उसका जन्मदिन मनाया.

यह भी पढ़ें -  खनन नियमावली में हुआ संशोधन, बुग्गी, पिकअप, टैक्टर, ट्रक, JCB और पोकलैंड में इतना लगेगा जुर्माना

पकड़े जाने के डर से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

वहां से लौटते समय अंजली की सास सुरेशी देवी (55) ने दीपक को देख लिया. दीपक को देख बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया. अवैध संबंधो का खुलासा होने के डर से दोनों ने बुजुर्ग महिला का मुंह और गला दबा कर सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने संदिग्ध रूप से हुई महिला की हत्या मामले में जांच की.

यह भी पढ़ें -  जनपद में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी के मध्य सर्किट हाउस काठगोदाम में

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. जिसके बाद पुलिस को अंजली के अवैध संबंधों के बारे में पता चला. पुलिस ने अंजली से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया. पुलिस ने आरोपी अंजली और उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999