हरिद्वार में रफ्तार का कहर: डाक कांवड़ के बीच दो सड़क हादसे, दो शिवभक्तों की मौत

खबर शेयर करें -

haridwar accident

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती शाम दो सड़क हादसों में एक शिवभक्त कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक कांवड़िए को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोपहिया वाहन सवार एक अन्य शिवभक्त घायल हो गया।

दो कांवड़ियों की बाइक आपस में टकराई

पहला और सबसे दर्दनाक हादसा रुड़की-मंगलौर बाईपास हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजागीपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोर कॉलेज से मंगलौर की ओर जाने वाले हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे दो शिवभक्तों की मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं।

यह भी पढ़ें -  पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्जये है पूरा मामला

दो शिवभक्तों की दर्दनाक मौत

हादसे में बुलेट सवार शिवभक्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कांवड़िए को गंभीर चोटें आई जिसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार कई फीट ऊपर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने परीक्षा कक्ष में मारा छापा, रोते हुए बोली छात्रा- बर्बाद हो जाएगा भविष्य

कार और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत में एक घायल

वहीं दूसरा हादसा भी इसी घटनास्थल के पास रिकझिम ढाबे के पास हुआ। यहां कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस घायल की पहचान और नाम-पते की जानकारी जुटा रही है।

तेज रफ्तार के कारण हाईवे पर बढ़ा यातायात दबाव

हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। दरअसल, कांवड़ मेला अब अपने अंतिम चरण में है और हाईवे पर बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए तेज रफ्तार से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हाईवे पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। लगातार सामने आ रहे हादसों को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शिवभक्तों से अपील की है कि वाहन तेज गति से न चलाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999