खेल मंत्री ने किया पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को सम्मानित, बोली खेल के जरिये लोगों को कर रहे प्रेरित

खबर शेयर करें -

खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. जहां उन्होंने “उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों” को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।


खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

खेल के प्रति लोगों की सोच में आया है बदलाव : मंत्री
खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैंl जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं। खेल के प्रति आज लोगों की सोच में बदलाव आया है। पहले जहां खेल को निम्न स्तर का माना जाता था आज वहीं खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। आज खेल के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट पर्दशन से हमारे खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999