सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन,स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़रपुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज

खबर शेयर करें -

स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़र
पुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज

 नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि वे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही* करें। 

   इसी के तहत *सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर, एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्यवाही का निर्देश* दिया। *थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व* में पुलिस टीम ने *पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग* अभियान चलाया और *06 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने* पर थाने लाया गया।
उक्त सभी 06 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट ,हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए *03 बाइक और 01 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज* किया गया है। 
   युवकों की काउंसलिंग की गई और उन्हें भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सलाह दी गई। सभी युवकों ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने हेतु कहा गया।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 हरजीत राणा
2- का0 धीरज
3- का0 बलवंत बिष्ट
4- का0 रोहित

यह भी पढ़ें -  उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम से चलाए जाने की हुई मांग, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि को सौंपा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन

अपील-
नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999