एसआईआर की शुरुआत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांटने का कार्य प्रारंभ

खबर शेयर करें -

राज्यपाल को ईआरओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना फॉर्म

लोक भवन नैनीताल 08 जून, 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में सोमवार से नैनीताल जनपद के सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोक भवन, नैनीताल में हुई, जहाँ ईआरओ द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें -  जयेन्द्र रमोला को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, झारखंड में होंगे युवा कांग्रेस चुनाव आयुक्त

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य किया जाएगा।

यह अभियान निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर के युवक ने पाकिस्तानी महिला से रचाई शादी -काशीपुर से बनाये गए थे फर्जी आधार कार्ड -महिला को कुपवाड़ा पुलिस को सौंपा

इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक मौजूद रहे।
………..0……….

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999