अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौत

खबर शेयर करें -


उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। बुजुर्ग की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।


उधम सिंह नगर में सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान जयनगर नंबर तीन निवासी भीम सिंह (66) के ररूप में हुई है। भीम सिंह मटकोटा मार्ग पर सैर पर निकले थे। इसी दौरान सिडकुल की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर तीरथ सरकार एक्टिव

परिजन ले गए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी की वो छिटककर सड़क किनारे जा गिरे। जिस से उनके सिर पर गंभीर रूप से चोट लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले ही यूएस नगर में बसा था मृतक का परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक भीम सिंह मूल रूप से पिथौरागढ़ के कनालीछीना के रहने वाले थे। दो साल पहले ही वो अपने परिवार के साथ उधम सिंह नगर के जयनगर नंबर तीन में आकर बसे थे। बताया जा रहा है कि उनके बेटे की शादी हो गई है। लेकिन छोटी बेटी बबीता की अभी तक शादी नहीं हुई है।

Advertisement