नशे की ऐसी लत!, सिर में पट्टी, हाथ में यूरीन बैग लेकर ठेके पहुंचा शख्स, शराब पीने के बाद वार्ड में भी लौटा -Video Viral

खबर शेयर करें -

patient-escapes-vm-medical-college-to-drink-alcohol-video-viral

नशे की लत आदमी से क्या-क्या करवा सकती है ये तो आप जानते ही होंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उसी का ही एक एक्जामपल है। एक शख्स के सिर पर पट्टी, हाथ में यूरीन बैग और प्लास्टर चढ़ा हुआ है। लेकिन इस हालत के बावजूद उसे शराब की ऐसी तलब लगी कि वो इसी हालत में ही शराब के ठेके में शराब लेने पहुंच गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल(Video Viral) हो गया।

video- https://youtube.com/shorts/_VIcx-ISRZY?si=14doIG7B9fJpWSKo

यह भी पढ़ें -  समाजसेवी अंडोला ने की आर्थिक रूप से परेशान परिवार की घर जाकर राशन और नगदी से मदद…
alcohol

नशे की ऐसी लत!, सिर में पट्टी, हाथ में यूरीन बैग लेकर ठेके पहुंचा शख्स

दरअसल ये वायरल वीडियो उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम विपिन है। विपिन का कुछ दिनों पहले ही एक्सिडेंट हुआ था। जिसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती करवाया गया। जहां विपिन का इलाज चल रहा था।

ऐसे में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जब उसे शराब पीने की तलब लगी तो वो सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कॉलेज से बाहर निकल गया। उस दौरान उसकी मां भी किसी काम से बाहर गई थीं।

यह भी पढ़ें -  कोरोना से बचाव के तरीके
alcohol

शराब पीने के बाद वार्ड में लौटा -Video Viral

अस्पताल के पास ही एक शराब का ठेका था। वहां से उसने शराब खरीदी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके हाथ में पट्टी बंधी है और यूरीन बैग भी लगा हुआ है। इसी हालत में विपिन ने ठेके से शराब खरीदी, पास के नल से पानी लिया और वहीं पी डाली। जो कुछ बची वो अपनी जेब में भी रख ली। थोड़ी देर बाद आराम से वापस अपने वार्ड पर पहुंच कर अपने बेड पर लेट गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

यह भी पढ़ें -  मात्र 14 दिन में नई नवेली दुल्हन कोरोना से हो गयी विधवा
alcohol

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद ही ये मामला संज्ञान में आया। इस वीडियो ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999