यहाँ लापरवाही पाए जाने पर हुई निलंबित की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।

बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी की अध्यक्षता में कोरोना पर महामंथन, हो सकता है बड़ा फैसला


निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल।


साथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए। निबंधक पांडेय ने जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999