हल्द्वानी : विजयपुर गांव में गुलदार की दहशत, 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपटा

खबर शेयर करें -

विजयपुर गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसी बीच देर शाम गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश ने किसी तरह गुलदार से बचकर अपनी जान बचाई।


घटना के बाद गांव में भय का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही के चलते शाम के बाद घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Exclusive video: हल्द्वानी में राष्ट्रपति मुर्मू का गरिमामय प्रस्थान, सुरक्षा घेरे के बीच जनता का हाथ जोड़कर किया अभिवादन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी है। गुलदार के हमले में घायल अंश का उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार उपचार के बाद पीड़ित को मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाएगा।गुलदार के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की निगरानी और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999