ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ को लेकर हरदा का बड़ा बयान आया सामने

खबर शेयर करें -

इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर सामने आई है जहां राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।


साथ ही कहा कि सरकार द्वारा ईवीएम मशीन के साथ मतपत्र को भी बदला जा सकता है। इसके साथ हरीश रावत ने कहा,’ यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदला भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  वन विभाग द्वारा भारी फोर्स के साथ बेतहाशा अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त


साथ ही बताया कि कांग्रेस ईवीएम पर अपनी नजर बनाए रखेगी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने जिलों के जिलाध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999