यहां नाले में मिला अल्मोड़ा निवासी युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

गैस गोदाम रोड के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी देते हुए आरटीओ चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि गैस गोदाम रोड के पास नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान उसकी पहचान
भुवन चंद्र निवासी मटेला जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि भुवन चंद्र देर शाम शराब के नशे में गैस गोदाम रोड की तरफ घूम रहा था। वहीं पास में बहते हुए एक नाले में उसका आज सुबह शव मिला हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के चलते वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरस्त कर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999