Uttarakhand- गंगोत्री और यमुनोत्री में हुई सीजन की पहली बर्फबारी….. तापमान में आई गिरावट….पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें -

राज्य के चारों धामों में सम्मिलित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

बता दे कि गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है और जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। वही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई हैं। उत्तरकाशी में बीते शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। यमुनोत्री धाम में शुक्रवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई लेकिन गंगोत्री धाम में तापमान में गिरावट आने से रात के समय बर्फबारी शुरू हुई और यह सीजन की पहली बर्फबारी है तथा बर्फबारी के कारण क्षेत्र में ठंड भी बढ़ चुकी हैं। हालांकि बीते शनिवार को मौसम साफ रहा और चटख धूप भी खिली वहीं जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में हल्के बादल छाए रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण करने के बाद केदारनाथ पहुंचे योगी आदित्यनाथ

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999