14 वर्षीय किशोरी से 16 साल के किशोर के दुष्कर्म की घटना को दिया अनजाम

खबर शेयर करें -

नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म के घटनाएं लगातार सामने आ रही है उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने है जहां एक 14 वर्षीय किशोरी से 16 साल के किशोर के दुष्कर्म की घटना को अनजाम दिया है तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में जांच कराने पर किशोरी के आठ महीने की गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।


महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक दुकान पर मोहल्ले का रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर काम करता है। किशोर ने उसकी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले बेटी की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  UPI से लेकर रसोई गैस तक…., 1 अगस्त से होंगे ये बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर डाल सकते हैं सीधा असर

यह भी पढ़ें 👉 Kumaun News:आपदा में मलवे में दबे 17 वर्षीय किशोर की लाश बरामद,कई मकानों नुकसान
उसने बताया कि दुकान पर काम करने वाला लड़का उससे लगातार दुष्कर्म कर रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999