बारिश से बचने को महिला ने पहाड़ी का लिया सहारा, भूस्खलन से मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। नाचनी के राया गांव में भूस्खलन से एक महिला की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हरूली देवी (47) घर के समीप ही बकरियों को चुगाने गई थी। इस बीच बारिश शुरू हो गई।

महिला बारिश से बचने को गुफानुमा एक पहाड़ी के नीचे खड़ी हो गई। एकाएक भूस्खलन होने से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा महिला के ऊपर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पत्थर-मलबा हटाया गया। महिला मृत अवस्था में पाई गई। महिला की एकाएक मौत से गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,हल्द्वानी,रानीखेत, लालकुआं,रुद्रपुर से इन्हें बनाया प्रत्याशी, पढ़िये पूरी सूची
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999