गधेरे में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से था लापता

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा जिले में एक युवक का शव गधेरे में क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक एक महीने से लापता था। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है।


अल्मोड़ा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। युवक एक महीने पहले लापता हो गया था। पुलिस इसे पहाड़ी से गिरकर मौत मान रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को लिंगुड़ता, पतलचौरा निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र धन राम उत्तरायणी मेले में शामिल होने शेराघाट गया था। जिसके बाद से वो वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें -  Kathua Terrorist Attack को सीएम धामी ने बताया कायराना, बोले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे आतंकवादी

कपड़ों और जूतों से की गई शव की पहचान
खोजबीन के बाद भी प्रकाश राम का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन फिर भी एक महीने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को बकरियों को चराने गए लिंगुड़ता निवासी हीरा सिंह ने ल्यूनिया गधेरे में एक शव पड़ा हुआ देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कपड़ों और जूतों से प्रकाश राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकारी भूमि पर चलाई जेसीबी

पहाड़ी से गिरकर मौत की आशंका
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पहाड़ी से गिरकर हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश राम दिल्ली में एक होटल में काम करता था। पत्नी की डिलीवरी के लिए वो गांव आया हुआ था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999