अल्मोड़ा: अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट बने दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष, 6 बार रह चुके हैं विधायक

Ad
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, मोहन सिंह छह बार दिल्ली में विधायक रह चुके हैं। खास बात यह रही की सभी विधायकों ने मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से चुनाव किया..

facebook sharing buttontwitter sharing button

whatsapp sharing button 

Mohan Singh Bisht: Mohan Singh Bisht of Ajoli village became Deputy Speaker of DelhiImage: Mohan Singh Bisht of Ajoli village became Deputy Speaker of Delhi (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया है। मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के आदिल खान को 17000 से ज्यादा वोटो से हराया। इस सब में खास बात यह रही की सभी विधायकों ने मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से चुनाव किया साथ ही इस निर्णय को दिल्ली की विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में नेशनल हाईवे पर रोडवेज और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, 4 घायल

Mohan Singh Bisht of Ajoli village became Deputy Speaker of Delhi

2 जून 1957 को जन्मे मोहन सिंह बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट के पिता का नाम खुशाल सिंह बिष्ट और माता का नाम हीरा देवी है। अल्मोड़ा के अजोली गांव में ही युवावस्था में ही मोहन सिंह बिष्ट का राजनीति की ओर झुकाव हुआ। इसके बाद 1976 में दिल्ली आ गए और भारतीय जनसंघ से जुड़े, आगे चलकर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली के नव नियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी से सादर भेंट कर नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही और अधिक पारदर्शी और समृद्ध होगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
-रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली

  • कभी टूटा था घर, अब बने डिप्टी स्पीकरMohan Singh Bisht of Ajoli village became Deputy Speaker of Delhi1/ 1मोहन सिंह बिष्ट की पत्नी का नाम लक्ष्मी बिष्ट है और दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्तमान में मोहन सिंह बिष्ट पूर्वी दिल्ली के दयालपुर एक्सटेंशन में रहते हैं। 2006 में दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने कभी मोहन सिंह बिष्ट का घर तोड़ दिया था अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999