विशालकाय अजगर दिखने से बोतड़ी में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम

खबर शेयर करें -



चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बोतड़ी ग्राम सभा में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया है। विशालकाय अजगर के आबादी क्षेत्र में होने से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है। जिसके बाद रेस्क्यू टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।


बोतड़ी गांव में अचानक एक विशालकाय अजगर देखने से दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान दीपक सिंह रावल ने बताया वे रामेश्वर घाट के रास्ते में अपनी कार से जा रहे थे। तभी एक विशालकाय अजगर सड़क पार कर रहा था। जिसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है। ग्राम प्रधान ने बताया अजगर काफी विशालकाय था जिसकी लंबाई लगभग 15 फुट के आस-पास थी।

यह भी पढ़ें -  BJP विधायक अरविंद पांडे पर महिला ने लगाए जमीन कब्ज़ाने का आरोप, पांडे ने दी प्रतिक्रिया

अजगर के गांव में दिखने से लोगों में डर का माहौल
ग्राम प्रधान ने बताया जिस जगह पर अजगर दिखा है वहां से कुछ दूरी पर गांव का प्राथमिक विद्यालय है। इसके साथ ही ये क्षेत्र घनी आबादी वाला है। उन्होंने कहा अजगर के यहां होने से ग्रामीणों, बच्चों, तीर्थ यात्रियों व पालतू जानवरों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण काफी दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें -  CS की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, E-DPR और E-Office को लेकर दिए अहम निर्देश

जल्द से जल्द अजगर को पकड़ने की मांग
ग्राम प्रधान ने वन विभाग से जल्द से जल्द अजगर को पकड़ने की मांग की है। काली कुमाऊं रेंजर आर के जोशी ने कहा अजगर के रेस्क्यू के लिए टीम भेज दी गई है। इसके साथ ही सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। फिलहाल इतने बड़े अजगर का गांव के आस-पास रहना खतरे से खाली नहीं है। गांव वाले कयास लग रहे हैं शायद अजगर नदी में बहकर कहीं से आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इतना बड़ा अजगर इससे पहले यहां नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की फिल्म नीति बनी उम्मीद की किरणमहिला सशक्तिकरण की कहानी को मिलेगा नया मंचदेहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और बागेश्वर में बन रही फिल्म 'दून एक्सप्रेस' का रुद्रपुर में किया गया विधिवत शुभारंभ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999