छात्रों ने किया छात्रा का पीछा……… परिजनों से शिकायत पर जमकर हुई मारपीट, ये है मामला

खबर शेयर करें -



सरोवर नगरी में के मल्लीताल क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल के छात्रों पर उनका पीछा करने व बदतमीजी करने का आरोप लगाया। परिजनों को पता लगने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो मारपीट हो गई और मामला कोतवाली पहुंच गया।


बीते दिनों मल्लीताल निवासी एक छात्रा ने स्कूल के छात्रों पर पीछा कर बदतमीजी करने की बात अपने भाई को बताई थी। छात्रा के भाई ने छात्र को धमकाकर पीटा तो वह अपने बड़े भाई को बुला लाया। जहां दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें -  एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस के सामने कबूला ‘सच’, राहुल पर किया बड़ा दावा


मारपीट के बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस की ओर से दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात पर दोनों पक्ष शांत हो गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  char dham yatra news : यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999