उत्तराखंड पुलिस महकमे को हैकर्स की चुनौती_आधिकारिक पेज पर अश्लील लिंक शेयर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली से साइबर क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है।साइबर अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्होंने पुलिस के फेसबुक पेज को ही निशाना बना दिया। चमोली पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हुआ है और साथ ही स्टोरी पर अश्लील लिंक शेयर हुआ है। फेसबुक पर चमोली पुलिस उत्तराखंड के ऑफिसियल पेज पर लोगों पर क्लिक करते ही बेहद ही अश्लील लिंक सामने आ रहा है। साफ है हैकर्स ने उत्तराखंड पुलिस को सीधे-सीधे खुली चुनौती दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यह पहली बार है जब उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया जिसमे अश्लील लिंक शेयर कर हैकर्स ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर : मूल निवास के मसले पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान