आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे महिला और मकान मालिक, फिर पत्नी ने रची ऐसी साजिश कि….

खबर शेयर करें -

the woman and the landlord were caught in an objectionable condition
दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च होते ही धमाकेदार शुरुआत, एक दिन…

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जुड़े विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिलाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी….

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जुड़े विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिलाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी इस्माइल की बीते शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में 6 दिन से लापता दुकानदार का शव खाई में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक, इस्माइल के भाई ताजिम ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपनी भाभी गौसिया, उसके कथित प्रेमी सलीम और 2 अन्य लोगों-अंसार तथा इकरार पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, इस्माइल और गौसिया कांकर टोला में किराए के मकान में रहते थे। आरोप है कि गौसिया ने अपने पति के विरोध के बावजूद मकान मालिक सलीम से करीबी संबंध बना लिए थे।

यह भी पढ़ें -  बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, कौन बनेगा नया CM

मृतक के परिवार का आरोप है कि 27 जुलाई को इस्माइल ने गौसिया और सलीम को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ किराये का मकान छोड़कर चला गया था। परिवार के अनुसार, इसके बाद भी गौसिया सलीम से मिलती रही, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर विवाद होने लगा। परिवार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात गौसिया, सलीम, अंसार और इकरार ने इस्माइल को पकड़ लिया और जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद आरोपी कथित रूप से उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999