प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुँची युवती,मां ने इस तरह उतारा आशिक़ी का भूत

खबर शेयर करें -

बरेली में गुरुवार सुबह कचहरी पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बेटी को भगाकर ले गए युवक को युवती की मां ने अधिवक्ता के चेंबर के बाहर पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाते हुए नजर आई। काफी देर तक चले हंगामे को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके शांत कराया।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमद नगर निवासी शीला ने बताया कि उसकी बेटी राखी नाबालिग है। जिसे बीती 25 फरवरी की रात को तकिया खेड़ा गांव का रहने वाला छोटे लाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। अगली सुबह बेटी के घर से गायब होने का पता चलने पर जब वह छोटे लाल के घर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें -  चमोली के दिगंबर बिष्ट का वन पंच नॉक आउट, फिर नहीं उठा हरियाणा का MMA फाइटर.. VIDEO

जिसके बाद शीला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस ने कुछ नहीं किया। वहीं आज छोटे लाल और राखी कोर्ट मैरिज करने के लिए वकील के चैंबर पर पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही राखी की मां शीला भी पहुंच गई, जहां छोटेलाल के साथ अपनी बेटी को देखकर वह आग बबूला हो गई। साथ ही चप्पलों से छोटेलाल को पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ- 5 अक्टूबर से बिंदुखत्ता में आंदोलन का बिगुल! 32 गांव 32 दिन तक तहसील में देंगे दस्तक

जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान राखी अपने प्रेमी को बचाते हुए चीख-चीखकर बोलती रही कि वह अपनी मर्जी से गई है, लेकिन मां शीला फिर भी छोटेलाल को चप्पलों से पीटती रही। वहीं मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी राखी को छोटेलाल जबरन घर से खींच कर ले गया था। जबकि छोटेलाल का कहना है कि राखी के साथ उसका प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन,प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया रिबन काटकर

राखी अपनी मर्जी से उसके पास आई और शादी करने की बात कहने लगी। जिसके बाद आज वकील के पास कोर्ट मैरिज करने के लिए आए थे। जहां राखी की मां ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। वहीं राखी का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से छोटेलाल के साथ गई थी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999