फिर बदलेगा मौसम, देश के कई हिस्सों में होगी बारिश और बर्फबारी, जानें अपने शहर का हाल

खबर शेयर करें -



देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है। 12 से 14 के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

अगले 2 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगितबाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, अरूणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  कतर की जेल से रिहा होने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसनिक कौन हैं? आखिर क्यों इसे PM Modi और भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा?

इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
13 और 14 मार्च को हिमालयी राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब में 12 और 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 7 और 9 मार्च को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले हफ्ते अरूणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा आज यानी 9 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है

Advertisement