
हल्द्वानी। नई आबकारी नीति के तहत शुक्रवार को जिले की आठ देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया हल्द्वानी स्थित डीएम कैंप कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पंचायत घर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान रिकॉर्ड 3.10 करोड़ की कीमत पर नीलाम हुई।
पंचायत घर स्थित दुकान के लिए सबसे अधिक 88 कारोबारियों ने लॉटरी डाली। अंततः यह दुकान रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुई। दूसरे स्थान पर रामनगर के मोहान में स्थित दुकान रही। इसके लिए 34 कारोबारियों ने दांव लगाया। कुल मिलाकर जिले की आठ दुकानों के लिए 215 आवेदकों ने
आठ शराब की दुकानों के लिए डीएम कैंप कार्यालय में लॉटरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, आबकारी निरीक्षक धीरेश सिंह बिष्ट, डीएस बिष्ट, उमेश पाल मौजूद रहे।
जिले में है 73 दुकानेंः अभी तक नैनीताल जिले में देशी विदेशी शराब की 65 दुकानें थीं। आठ नई दुकानों के खुलने के बाद अब कुल संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें 35 दुकानें देशी शराब की हैं। सबसे ज्यादा करीब 14 करोड़ रुपये का राजस्व मंडी-तीनपानी की अंग्रेजी शराब की दुकान से मिलता है।


