उत्तराखंड के तीन पुलिस कप्तानों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, टॉप-100 में बनाई जगह

खबर शेयर करें -

देहरादून। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में जगह बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार, एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार और एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के का नाम शामिल है।

इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के कार्यों को पहचान देना है जिन्होंने अपने नेतृत्व, प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें -  महिलाओं को दिया नैनो पैकेजिंग यूनिट का प्रशिक्षण, पैकिंग तकनीकों की दी जानकारी

जिला पुलिस प्रमुख, चाहे वे एसएसपी, एसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष अधिकारी हों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराध और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने, सड़क यातायात को सुव्यवस्थित रखने तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें -  अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम ,इन सात जिलों में बूंदाबांदी और बर्फबारी के आसार

फेम इंडिया की ओर से आगे भी मूल्यांकन लगातार जारी रहेगा। इसी अध्ययन के आधार पर चयनित अधिकारियों में से देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की विशेष सूची फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999