बड़ी खबर(देहरादून)अब कांग्रेस ने दी इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, चलेगा विशेष अभियान ।।

खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है
पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने के लिए विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी कांग्रेस।
समन्वयकों की नियुक्ति की।

देहरादून, 17 अगस्त 2026। प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के द्वितीय चरण में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की आशंकाओं को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर विशेष अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -  एक बार फिर हुआ पुलिस कर्मियों पर हमला,जानिए कहां का है मामला!


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं देहरादून जनपदों की विभिन्न विधानसभाओं में फार्म-07 के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी आपत्तियां सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एसआईआर प्रक्रिया के संचालन के लिए समन्वयक और

यह भी पढ़ें -  कार के नदी में गिरने से कार सवार चार लोगों की हुई मौत, पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर भेजा पोस्टमार्टम को

समन्वयकों की नियुक्ति की है। उनके निर्देशानुसार संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की गंभीरता से निगरानी करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम नियम विरुद्ध रूप से मतदाता सूची से हटने से रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में प्रदेश महासचिव (संगठन) श्री राजेन्द्र भण्डारी ने सभी विधानसभा समन्वयकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से SIR संबंधी कार्य प्रारम्भ करें तथा स्थानीय कांग्रेस संगठन, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, BLA तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999